गुरुतेग बहादुर की 350वां महान शहीदी गुरुपर्व अखंड पाठ के साथ शुरू

Updated at : 22 Nov 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
गुरुतेग बहादुर की 350वां महान शहीदी गुरुपर्व अखंड पाठ के साथ शुरू

गुरुतेग बहादुर की 350वां महान शहीदी गुरुपर्व अखंड पाठ के साथ शुरू

विज्ञापन

– गुरुद्वारा भवानीपुर में तीन दिवसीय शहीदी गुरुपर्व आरंभ बरारी प्रखंड के एतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरु बाजार काढ़ागोला साहिब में खालसा पंच के नौंवे गुरु भारतीय संस्कृति सम्यता को महान शहादत देने वाले श्रीगुरु तेग बहादर जी महाराज की 350वां महान शहीदी दिवस के पावन अवसर पर तीन दिवसीय गुरुपर्व श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की तीन दिवसीय अखंड पाठ के साथ शनिवार को आरंभ हुआ. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सतसंग सभा, यंग सिख सोसाइटी ने बताया कि सर्व साध संगत के सहयोग से तीन दिवसीय गुरुपर्व का आयोजन किया गया है. श्रीगुरु ग्रंथ जाहिब जी का अखंड पाठ गुरु घर के सेवक पूर्व प्रधान सरदार अजीत सिंह के ज्येष्ठ पुत्र सरदार अरविंद सिंह बंटी के द्वारा आरंभ कराया गया. रविवार को पाठ का मध्य है. अमृत वेले प्रभात फेरी नगर भ्रमण को निकाली जायेगी. सोमवार को अखंड पाठ समाप्ति होगी. शब्द गायन अरदास कढ़ाह प्रसाद वितरण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन