पहल: अब जिले के प्रखंडों में हर माह होगी गुरु गोष्ठी, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 03 Jun 2026 5:30 PM

विज्ञापन

पहल: अब जिले के प्रखंडों में हर माह होगी गुरु गोष्ठी, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

विज्ञापन

कटिहार जिले के सभी प्रखंडों में अब हर महीने गुरुगोष्ठी आयोजित की जायेगी. प्रखंड स्तरीय मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन कर विद्यालयों में हो रही गतिविधियों के अनुश्रवण एवं अनुसमर्थन प्रदान करने को लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने निर्देश जारी किया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रारंभिक शिक्षा व समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दिये दिशानिर्देश में निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने कहा है कि वर्तमान में शिक्षा विभाग, राज्य सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है तथा इस उद्देश्य से शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रखंड स्तर पर माह में एक बार एक नियत तिथि को प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापकों के साथ प्रत्यक्ष बैठक (गुरुगोष्ठी) कर विभिन्न विषयों पर क्षमतावर्धन एवं श्रेष्ठ कार्य पद्धतियों को साझा करना आवश्यक होगा. ताकि सरकार के कार्यक्रम का साकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों के पठन-पाठन पर पड़े.बैठक के माध्यम से विद्यालय अनुश्रवण से मिली जानकारी प्रधान शिक्षकों के साथ साझा करते हुए जिन बिन्दुओं पर कार्य करने की आवश्यकता महसूस हो उन अवलोकन बिन्दुओं पर बेहतर प्रयास की रणनीति भी बनाये जा सकती है. प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय बैठक के आयोजन पर होने वाले व्यय का वहन समग्र शिक्षा में दिए बीआरसी मद के तहत दी गयी राशि से की जायेगी. पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि जिला स्तर से प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय मासिक बैठक (गुरुगोष्ठी) का आयोजन प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह में निर्धारण करते हुए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को उक्त बैठक का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया जाय.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन