पोते ने दादा व दादी पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर

पोते ने दादा व दादी पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर
पोते ने दादा व दादी पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के चौलहर पंचायत के फुदकी टोला गांव की है घटना फोटो 5,6 कैप्शन- बेहतर इलाज के लिए रेफर करते, अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़ प्रतिनिधि, आजमनगर आजमनगर थाना क्षेत्र के चौलहर पंचायत के फुदकी टोला गांव में पोते ने जमीनी विवाद में अपने दादा व दादी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस घटना में घायल वृद्ध दंपत्ती की स्थिति नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को लेकर बुधवार सुबह पोते ने इस घटना को अंजाम दिया. वहीं इस हमले से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों ने आनन–फानन में दोनों घायल अयोध्या सिंह 70 वर्ष व उनकी पत्नी शांति देवी 65 वर्ष को प्राथमिक उपचार के लिए आजमनगर सीएचसी पहुंचाया. डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. आजमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि आरोपित पोता फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. घायल वृद्ध दंपत्ती की पुत्री आदरी देवी ने कहा, मेरे माता एवं पिता को उनके सगे पोते मिथुन सिंह ने जमीन विवाद में धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया और वहां से फरार हो गया. कहा, हमला करने में उसका दूसरा भाई लक्ष्मण सिंह जो बाहर में है, फोन से उसको उकसाता था. इसके बाद मिथुन सिंह 29 वर्ष ने धारदार हथियार से मेरे माता-पिता पर वार कर जख्मी कर दिया. आजमनगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि पीड़ित परिवार द्वारा किसी भी तरह का लिखित आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




