राज्य स्तरीय उमंग प्रतियोगिता मेें राजकीय पॉलिटेक्निक कटिहार बालिका कबड्डी टीम ने लहराया परचम
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 09 Feb 2026 8:12 PM
राज्य स्तरीय उमंग प्रतियोगिता मेें राजकीय पॉलिटेक्निक कटिहार बालिका कबड्डी टीम ने लहराया परचम
– नवीन राजकीय पॉलिटेक्निक पटना 13 की टीम को हरा जमाया खिताब पर कब्जा कटिहार म्हारी छोरियां छोरों से कम है के कथन को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की कबड्डी बालिका टीम की छात्राओं ने चरितार्थ कर दिखाया है. ,राज्य स्तर पर आयोजित पाटलिपुत्र स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग पटना में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव उमंग 2026 के कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम करने में सफल रहीं. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कटिहार के प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने बताया कि नवीन राजकीय पॉलिटेक्निक पटना 13 की टीम उपविजेता रही. उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक कटिहार बालिका कबड्डी टीम में शामिल खिलाड़ियों का हौसलावर्द्धन करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि कठिन परिश्रम एवं अनुशासन से सफलता प्राप्त की जा सकती है. इधर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षक हैप्पी कुमार ने बताया कि राज्य स्तर पर विजेता बन खिलाड़ियों ने म्हारी छोरियां छोरों से कम है के कथन को चरितार्थ कर दिखाया. उन्होंने बताया कि आठ और नौ फरवरी को पॉटलिपुत्र स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग पटना में राज्य स्तरीय खेल महोत्सव उमंग 2026 का आयोजन किया गया था. बालिका कबड्डी की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाकर कटिहार जिला व पूर्णिया प्रमंडल के नाम को गौरवान्वित किया है. कबड्डी बालिका टीम में अमृता, आस्था, अंजलि, सृष्टि, कोमल, अभि रानी, सौम्या, काजल, सुमन एवं मनीषा शामिल रहीं. जिनके सामूहिक प्रयास से यह गौरवपूर्ण उपलब्धि संभव हो पाया. उन्होंने बताया कि अन्य विधाओं में चार गुणे सौ मीटर रिले दौड़ में गौतम, रूपराज, गीतेश एवं सुधांशु की टीम ने पहले स्थान पर रहीं. एक सौ मीटर स्प्रिंट दौड़ में गीतेश कुमार ने स्वर्ण पर कब्जा जमाने में सफल रहा. 4×400 मीटर रिले दौड़ में मनीष, लव, गीतेश एवं विराट की टीम ने उपविजेता स्थान हासिल किया. डिस्कस थ्रो (बालक वर्ग) में अश्विनी कुमार ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया. बैडमिंटन (बालिका वर्ग) में सुधा, रिद्धि, आकांक्षा एवं प्रिया भारती की टीम उपविजेता रही. छात्रों की इस सफलता में खेल प्रभारी इंजी. हिमांशु कुमार के साथ इंजी. कुंदन, इंजी. नरेंद्र कुमार, इंजी. गार्गी एवं इंजी. अंजलि का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं सतत सहयोग से खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










