जेनरेटर की चोरी, थाने में दिया आवेदन

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 3:42 PM

विज्ञापन

जेनरेटर की चोरी, थाने में दिया आवेदन

विज्ञापन

चांद.

प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक दुकान के पास से चोरों ने एक जेनरेटर की चोरी कर ली है. जेनरेटर चांद गांव के अरुण कुमार गुप्ता उर्फ बाली गुप्ता का बताया जाता है. मामला यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्वामीजी फोटो स्टेट की एक दुकान है, जिसके सामने जेनरेटर रखा गया था. यह बहुत ही पुरानी दुकान है, जहां जेनरेटर से फोटो स्टेट तथा अन्य काम होते थे. मंगलवार की रात चोरों ने जेनरेटर को चुरा लिया है. सुबह में जब दुकान खोलने के लिए पहुंचे, तो वहां जेनरेटर नहीं दिखा. चोर तार खोलकर जेनरेटर चुरा ले गये थे, जबकि तार पड़ा हुआ था. उनके पड़ोसी ने बताया कि मेरे दरवाजे की कुंडी में लकड़ी बाहर से लगा दी थी. शटर खोलकर बाहर निकले. घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे. इसकी सूचना अरुण कुमार गुप्ता ने चांद थाना को दी. इस संबंध में प्रो अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि वह रात तक काम करके घर चले गये. कई वर्षों से जेनरेटर सुरक्षित रहता था, लेकिन अज्ञात चोरों ने चुरा लिया. इसे लेकर उन्होंने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अनुसंधान कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन