कालाबाजारी कर उंचे दामों में बेची जा रही गैस

कालाबाजारी कर उंचे दामों में बेची जा रही गैस
प्राणपुर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी कर उंचे दामों में गैस बेची जा रही है. बरझलला, बस्तौल, धरहण, पथरवार, काठघर, प्राणपुर, साहजा, कैहुनिया, केवाला, उतरी लालगंज, दक्षिणी लालगंज एवं गौरीपुर पंचायतों के गैस सिलेंडर उपभोक्ता, आशा देवी, मोनिका देवी, किरण देवी, प्रमिला देवी, रेखा देवी सहित दर्जनों दलित, महादलित महिलाओं ने बताया कि प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों के बीच गांव में अवैध रूप से लोकल गैस सिलेंडर का दुकान खोला गया. सिलेंडर फटने और गांव में आग लगने का भय बना रहता है. लोकल गैस सिलेंडर दुकानदार के द्वारा कम गैस देकर पचास से एक सौ रुपए अधिक वसूली जाती है. गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दर्जनों महिलाओं ने शीघ्र जांच कर सुरक्षित स्थानों पर गैस सिलेंडर दुकान खुलवाने, उचित मूल्य लेने तथा गैस सिलेंडर जांच करवाने की मांग जिला पदाधिकारी से की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




