चार पहिया वाहन व बाइक की जोरदार टक्कर, युवक घायल
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के कोलासी पुल के समीप एक चार पहिया वाहन व बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी
विज्ञापन
कोढ़ा.
प्रखंड के कोलासी पुल के समीप एक चार पहिया वाहन व बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कटिहार से कोढ़ा की ओर जा रहे एसआइएस सिक्योरिटी के चार पहिया वाहन व कोलासी से कटिहार दिशा में जा रहे बाइक सवार युवक की आमने- सामने भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार व पुल के समीप सावधानी नहीं बरतने के कारण यह दुर्घटना हुई. घटना की सूचना मिलते ही कोलासी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन तथा बाइक को जब्त कर कोलासी पुलिस शिविर ले गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों वाहनों के चालक से पूछताछ की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










