फर्जीवाड़ा कर राशि गबन के मामले में चार निजी विद्यालय पर प्राथमिकी दर्ज: डीएम

Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 May 2026 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर राशि गबन के मामले में चार निजी विद्यालय पर प्राथमिकी दर्ज: डीएम

फर्जीवाड़ा कर राशि गबन के मामले में चार निजी विद्यालय पर प्राथमिकी दर्ज: डीएम

विज्ञापन

– तटबंधों का निरीक्षण कर बाढ़ पूर्व तैयारी का निर्देश कटिहार शिक्षा अधिकार कानून के तहत कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों के 25 प्रतिशत नामांकन में फर्जीवाड़ा के आरोप में चार निजी विद्यालय पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि कमजोर एवं गरीब तबके के बच्चों को आरटीई एक्ट के तहत निजी विद्यालय को 25 प्रतिशत नामांकन करना होता है. नामांकन होने के बाद निजी विद्यालय की ओर से प्रतिपूर्ति के लिए शिक्षा विभाग में दावा किया जाता है. शिक्षा विभाग में किये गये प्रतिपूर्ति दावे की जांच करायी गयी जिसमें चार निजी विद्यालय का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है उन्होंने बताया कि जिन गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों का नामांकन आरटीई एक्ट के तहत कराया गया था. उन बच्चों के अभिभावकों से जानकारी ली गयी. कई अभिभावकों ने बताया कि उनसे शुल्क लिया गया है. जबकि कुछ विद्यालय में फर्जी नामांकन की भी बात सामने आयी है. इसी के आलोक में जिले के चार निजी विद्यालय पर एफआईआर दर्ज कराया गया है. उन्होंने बताया कि जिन निजी विद्यालय पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उनमें शिक्षा निकेतन विनोदपुर, सीमाब पब्लिक स्कूल कटिहार, जेपी पब्लिक स्कूल कोढ़ा, गॉर्डस ग्रेस पब्लिक स्कूल, फलका शामिल है. उन्होंने कहा कि इन निजी स्कूलों पर फर्जीवाड़ा कर सरकारी राशि गबन करने के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है और नियमानुसार अग्रत्तर कार्रवाई की जायेगी. पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएम ने कहा कि वह बाढ़ के पूर्व तैयारी, तटबंधों की मरम्मति सुदृढ़करण एवं विभिन्न नदियों व घाटों में सुरक्षा के दृष्टिगत नावों के परिचालन के संबंधों में कुरसेला प्रखंड के खेरिया घाट एवं बरारी प्रखंड के काढ़ागोला घाट का निरीक्षण किये है. निरीक्षण दौरान बरारी प्रखंड अन्तर्गत किये जा रहे तटबंधों की मरम्मति एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की अवलोकन किये तथा स-समय कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिये है. संवाददाता सम्मेलन में डीपीआरओ अभिषेक रंजन, जिला सांख्यकी पदाधिकारी मनोज कुमार वर्णवाल, सहायक आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार मौजूद थे. घाटों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात निरीक्षण के क्रम में डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कटिहार जिला के जिस भी घाट से नाव का परिचालन किया जा रहा है. आमजनों के सुरक्षा के मद्देनजर नावों का परिचालन के लिए जारी गाइडलान बिहार नाव संचालन नियमावली के तहत ही नावों का संचालन करें. साथ ही डीएम ने अवगत कराया कि जिलान्तर्गत जो भी महत्वपूर्ण घाट है. जहां से नाव का परिचालन किया जाता है वैसे सभी घाटों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है और संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि घाटों पर सुरक्षा का ध्यान रखते हुए नावों का परिचालन स-समय किया जाय. ताकि आमजनों कों अवागमन करने में कठिनाई का सामना करना न पड़े. सहयोग शिविर की तैयारी का लिया जायजा साथ ही जिलान्तर्गत दिनांक 19 मई 2026 को आयोजित होनेवाली “सहयोगी शिविर ” के मद्देनजर कटिहार जिलान्तर्गत कुरसेला प्रखंड के पूर्वी मुरादपुर पंचायत एवं बरारी प्रखंड के बैसा गोविन्दपूर पंचायत में की जा रही सहयोग शिविर से संबंधित तैयारी का जायजा लिया. इसी क्रम में डीएम ने कुरसेला प्रखंड के पूर्वी मुरादपुर के पंचायत भवन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं मनरेगा भवन का निरीक्षण किया गया और आमजनों से प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकरियों को आवश्यक कर्रवाई के लिए निर्देश दिया.इस दौरान डीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि मनरेगा भवन में आयोजित होनेवाली “सहायोग शिविर के दृष्टिगत यहां आमजनों से आवेदन प्राप्त की जा रही है. जिसमें कुछ आवेदनों का निष्पादन किया गया है. शेष आवेदन का निष्पादन शीघ्र ही किया जायेगा. साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि आमजनों से प्राप्त शेष आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई कर निर्धारित तिथि तक उनकी समस्याओं का निष्पादन करें. साथ ही वैसे आवेदन जिसका समस्या का निदान इस स्तर से नहीं किया जा सकता है. उस संबंध में संबंधित आवेदकों को सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया डीएम ने यह भी कहा कि सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ जिला स्तर के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे और आमजनों से प्राप्त आवेदनों पर क्या कार्रवाई की गयी है. उसके संबंध में आमजनों को अवगत कराया जायेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन