हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत

विज्ञापन

फलका थाना क्षेत्र के सोहथा उत्तरी पंचायत स्थित चौर बहियार में सोमवार को हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना में पशुपालक अशोक मुर्मू बरेटा विजय टोला निवासी बाल-बाल बच गये. पशुपालक ने घटना की सूचना मुखिया चंदना झा को दी. मुखिया प्रतिनिधि संजय झा ने अविलंब विद्युत विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बाधित कराया. मवेशी अस्पताल फलका के चिकित्सक को जानकारी देते हुए मृत पशु का पोस्टमार्टम कराया गया. पशुपालक का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना में करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति का क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है. पशुपालक अशोक मुर्मू बरेटा विजय टोला निवासी सोमवार की सुबह करीब छह बजे अपना चार भैंस को लेकर घर के समीप चौर बहियार चराने गया हुआ था. मवेशी चराने के बाद घर वापस लौटने के क्रम में रास्ते में हाई वोल्टेज वायर के चपेट में आ गया. चार भैंसों की मौके पर मौत हो गयी. वे बाल-बाल बच गये. प्रमुख दीपशिखा सिंह, मुखिया प्रतिनिधि संजय झा ने बताया कि क्षेत्र के कई जगहों पर हाई वोल्टेज वायर जर्जर व काफी नीचे झुक जाने के कारण आये दिन मवेशी के अलावा स्थानीय ग्रामीण भी इसके चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं. विद्युत विभाग द्वारा उक्त समस्या को लेकर कोई समुचित कदम नहीं उठाया जा रहा है. जो विभाग के घोर लापरवाही को दर्शाता है. विद्युत विभाग ने उक्त समस्या का जल्द से जल्द निदान नहीं किया गया तो सभी ग्रामीण सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे. स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को मुआवजा दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन