चोरी का उद्भेदन, चार आरोपितों को ढाई किलो चांदी व 65 हजार नगद के साथ किया गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Apr 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी का उद्भेदन, चार आरोपितों को ढाई किलो चांदी व 65 हजार नगद के साथ किया गिरफ्तार

चोरी का उद्भेदन, चार आरोपितों को ढाई किलो चांदी व 65 हजार नगद के साथ किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार जिले के आबादपुर थाना पुलिस ने गृहभेदन की घटना का उद्भेदन करते हुए 2.5 किलो चांदी, 65 हजार नगद एवं पांच मोबाइल के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इस संदर्भ में बारसोई एसडीपीओ अजय कुमार ने कटिहार अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि आबादपुर थाना क्षेत्र के ब्राहमणटोला निवासी अजय मुखर्जी के घर से रात्रि 09 बजे घर का ताला तोड़कर घर में रखा हुआ पांच भरी सोने का जेवरात एवं 1.50 लाख रूपया चोरी कर लेने के आरोप में लिखित आवेदन के आधार पर आबादपुर थाना कांड संख्या-32/25, दिनांक 13.04.25 धारा-305/331(4) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत अज्ञात चोर के विरूद्ध दर्ज किया गया था. उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए तथा कांड के सफल उद्भेदन एवं कांड में चोरी गयी समान एवं राशि की बरामदगी को लेकर पुलिस कप्तान के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन उनके नेतृत्व में किया गया. गठित छापामारी दल को गुप्त सूचना मिली कि आबादपुर थाना क्षेत्र के मिस्त्री टोला में चार व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घुम रहे है. उक्त सूचना के आधार पर गठित छापामारी दल द्वारा वहां पहुंची तथा चार आरोपित मुन्ना उर्फ नब्बी पिता मुनीव नब्बी, धरमपुर, थाना आबादपुर निवासी के पास से बीस हजार रूपया नगद, एक हथौड़ा, हेक्सा ब्लेड तीन, पेचकस एक, तैयब उर्फ लम्बु पिता मजीर, धरमपुर, थाना-आबादपुर निवासी के पास से पंद्रह हजार रूपया तथा दो मोबाइल, बुलबुल पिता कालु आबादपुर बस स्टैण्ड निवासी के पास से तीस हजार, एक मोबाइल तथा एक टोटो गाड़ी बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपित के निशान देही पर चौथा अभियुक्त गिरफ्तार हुआ. भूसा के नीचे से 2.50 किलो चांदी बरामद की गयी. गिरफ्तार तीनों अपराधकर्मी से घटना के संबंध में पूछने पर इस कांड में अपनी संलिप्तता बताया. साथ ही यह भी बताया गया कि ये सभी अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर सात अप्रैल को कदवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोनैली बजार में एक सोनार के दुकान का चदरा तोड़कर 2.5 किलो ग्राम चांदी चोरी किये थे. जिस चांदी को सदाम हुसैन पिता मुजम्मील हक, लगुआ दासग्राम थाना आबादपुर जिसका भी सोना-चांदी की दुकान है. हम सभी बेच दिये थे. 18 अप्रैल को पुनः सभी बंगाल रायगंज में चोरी की घटना करने के लिए एकत्रित हुए थे, तबतक पुलिस ने पकड़ ली. गठित छपमारी दल द्वारा गिरफ्तार उक्त अपराधकर्मियों के बताये अनुसार सदाम को उसके घर से गिरफ्तार किया गया तथा इसके निशानदेही पर इसके घर के भुसखाल में छुपा कर रखा गया 2.5 किलो ग्राम चांदी एवं एक मोबाईल बरामद किया गया. बरामद चांदी कहां और किससे खरीदा गया. पूछने पर बताया कि उक्त चांदी को मुन्ना उर्फ नब्बी, तैयब उर्फ लम्बु, बुलबुल सहित अन्य तीन और व्यक्ति से 1.60 लाख रूपया में खरीदे थे. इनसे चांदी का कागजात मांगने पर कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया. जिस संदर्भ में आबादपुर थाना कांड सं-34/25, दिनांक-19.04.25 धारा-317 (4) 317(5)/3(5) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत दर्ज किया गया. गिरफ्तार सभी अपराधकर्मी का अपराधिक इतिहास है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन