130 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, ट्रैक्टर के नीचे छिपाकर रखे शराब को उत्पाद पुलिस ने किया बरामद

Updated at : 14 Sep 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
130 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, ट्रैक्टर के नीचे छिपाकर रखे शराब को उत्पाद पुलिस ने किया बरामद

130 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, ट्रैक्टर के नीचे छिपाकर रखे शराब को उत्पाद पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन

कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग मामलों में प्राणपुर एवं बलराम थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 137 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. मद्य निषेध टीम ने प्राणपुर थाना के जौनिया पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. मालदा जिला से एक ट्रैक्टर पर विदेशी शराब की खेप लेकर कटिहार की सीमा में प्रवेश के दौरान प्राणपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान ट्रैक्टर से82.750ली एवं बीयर48.000 लीटर( कुल 130.750लीटर) बरामद किया. उत्पाद पुलिस ने अभियुक्त सुनील कुमार पिता दुखू यादव, कांटाकोस थाना मनिहारी निवासी को गिरफ्तार किया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि आरोपी तस्कर ट्रैक्टर के हाइड्रोलिक सिस्टम के नीचे बने तहखाने में छुपाकर शराब की तस्करी किया करता था. दूसरी टीम ने बलरामपुर थाना के किरौरा एवं दालकोला-तेलता रोड से तीन युवकों को दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. अधीक्षक ने बताया कि आरोपी तस्कर दिनाजपुर जिला से बाइक पर 7.100 लीटर लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन