उत्पाद विभाग की छापेमारी में चार गिरफ्तार, 116 लीटर शराब बरामद

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 116.750 लीटर शराब बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
कटिहार. उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर मद्य निषेध की टीम ने मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 116.750 लीटर शराब बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर मध निषेध विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया. मध निषेध की टीम ने कोलासी पुल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चला कर एक बाइक से 14 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी तस्कर अनिश कुमार पिता विजय यादव साकिन बुद्धूचक थाना सहायक एवं श्रवण कुमार साह पिता सदानंद साह कोलासी मतवा टोला थाना कोढ़ा निवासी को गिरफ्तार किया है. दूसरी टीम ने मनिहारी थाना मैदनीपुर से राजकुमार पासवान पिता जयप्रकाश पासवान को 100 लीटर चुलाई शराब के साथ एवं मनिहारी थाना के मिलीक पोखर से करण कुमार यादव पिता विजय यादव को 2.750 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




