बरारी में 13 करोड़ से सीएम ग्राम सम्पर्क योजना का शिलान्यास

Updated at : 04 Oct 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
बरारी में 13 करोड़ से सीएम ग्राम सम्पर्क योजना का शिलान्यास

बरारी में 13 करोड़ से सीएम ग्राम सम्पर्क योजना का शिलान्यास

विज्ञापन

बरारी विधायक विजय सिंह ने सात सड़कों का शिलान्यास फीता काटकर व नारियल चढ़ाकर किया. विधायक ने बताया कि एनडीए की सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार मे चौमुखी विकास हो रहा है. बरारी विधानसभा क्षेत्र के बरारी, समेली, कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में पांच वर्षों में विकास की गति काफी तेजी से बढ़ी है. आजादी के बाद से जहां काम नहीं हुआ था. वहां विकास की किरण पहुंची है. शुक्रवार को बरारी प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्र विकास योजना मद से करीब 13 करोड़ की प्राक्कलित राशि से बैसाखा बांध से दरबय टोला बारीनगर सड़क, भण्डारतल काली मंदिर चौक से गड़ैया मुस्लिम टोला सड़क जो शीतल सिंह की जमीन से शुरु, सकरैली पंचायत में मधुबनी चौक से शिशिया एमआर पथ कजरा पोखर टोला सड़क, आरडब्लूडी सेमापुर कटरिया चौक पासवान भोला मंडल टोला काबर तुरी टोला सड़क, बिसनपुर पंचायत के डहरा ढाला बांध से चंदन नगर गुंजरा विनोद चौधरी टोला तक सड़क, बकिया सुखाय पंचायत में पीएमजीएसवाई मियां टोला रोड से निषाद टोला भवानीपुर शत्रु व साधु के घर तक सड़क निर्माण, सिक्क्ट पंचायत में बलुआ एमआर पथ हनुमान मंदिर महादलित टोला से कोला टोला तक सड़क निर्माण एवं समेली कामत हनुमान मंदिर से बोरोपार सिक्क्ट निकट शिव मंदिर तक सड़क पुल, पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. मौके पर जिला पार्षद गुणसागर पासवान, प्रियंका देवी, बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, भाजपा नेता राजीव भारती, गब्बर गोस्वामी, जर्नादन साह, अजय झा, अशोक यादव, कुन्दन कुमार, विधायक पीए आशिफ, हेमंत चौहान, तारकिशोर भारती, राजेन्द्र मंडल, राजेश चौहान, आशिक सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन