मधाइपुर में दो योजनाओं का किया शिलान्यास

मधाइपुर में दो योजनाओं का किया शिलान्यास
बलिया बेलौन मधाइपुर पंचायत में उपमुखिया विश्वनाथ प्रसाद साह ने पंचायत सरकार भवन एवं कन्या विवाह भवन का शिलान्यास किया. मुखिया असरार अहमद ने बताया की पंचायत सरकार भवन के बन जाने से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए प्रखंड का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. जाति, आय आवासीय सहित अन्य कार्य यहां सुविधा पूर्वक होगी. कन्या विवाह भवन के बन जाने से बेटियों की शादी में खर्च का बोझ कुछ कम होगा. सरकार के इस योजना की सराहना करते हुए कहा की मधाइपुर पंचायत का विकास होगा. इस अवसर पर रंजीत कुमार साह, तनजीर आलम, विश्वनाथ प्रसाद साह, सत्तार आलम, अफ़सर आलम, विश्वजीत कुमार साह, वसीम आलम, कपील देव साह आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




