पूर्व डिप्टी सीएम ने बघुवाकोल मंदिर में मेला का किया उद्घाटन

पूर्व डिप्टी सीएम ने बघुवाकोल मंदिर में मेला का किया उद्घाटन
हसनगंज ऐतिहासिक शिव मंदिर बघुवाकोल में लगने वाले तीन दिवसीय भव्य मेले का उद्घाटन गुरुवार को पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने फीता काटकर किया. बघुवाकोल शिव मंदिर पहुंच मैले व संकृतन का उद्घाटन करते हुए शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करते हुए माथा टेक दर्शन किया. बघुवाकोल शिव मंदिर का जिर्णोद्धार व विकसित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ऐतिहसिक मंदिर बघुवाकोल में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं. यहां धर्म कर्म को लेकर लोग बाबा के दरबार में पहुंचते हैं. बताया सदियों पहले यहां ऋषि मुनियों का आश्रम था जो रिकिया स्थल के नाम से जाना जाता है. लोगों की इस प्राचीनतम स्थल से आस्था व विश्वास जुड़ी हुई है. जिसके प्रगति व विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जायेंगे. मौके पर मेला अध्यक्ष वासुदेव उरांव, प्रदीप दास आदि ने बताया कि यहां तीन दिवसीय भव्य मेले के साथ साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है. मौके पर मेले में शांति व विधि व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन थानाध्यक्ष अनीश कुमार की अगुवाई में प्रशासनिक बल आदि मुस्तैद किये गये है. अवसर पर जदयू जिला महासचिव सुनील कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, मुखिया प्रतिनिधि राधा उरांव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार, दीलिप झा, अजय अग्रवाल, लक्खी महतो, ज्योतिष कांत कुंअर, रविचंद्र महतो, सज्जन कुमार दास, सुनिल कुमार दास, धीरज, रंजीत उरांव सहित कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




