ePaper

घायल नीलगाय की सूचना पर भी वन विभाग ने बरती लापरवाही

Updated at : 17 Nov 2024 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

किसान उसे लेकर गये घर, दिया चिकित्सीय उपचार

विज्ञापन

कटिहार. कटिहार- मनिहारी फोरलेन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलन गांव में रविवार को भटकते हुए नीलगाय की एक प्रजाति घायल अवस्था में ग्रामीणों ने देखा. इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों एवं पशुपालन पदाधिकारी को दी गयी. लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण घंटों नीलगाय सड़क पर छटपटाता रहा. लेकिन दोनों विभाग के अधिकारी ने नीलगाय की सुध तक नहीं ली. यह देखकर स्थानीय भाजपा नेता ने नीलगाय को अपने घर ले जाकर उसे चिकित्सीय सुविधा दी. फोरलेन दलन में स्थानीय लोग ने एक नील गाय को देखा. नीलगाय की इस प्रजाति के बाएं हिस्से का पिछला पैर बुरी तरह से जख्मी था. जिसकी वजह से वह ठीक से चल फिर भी नहीं पा रही था. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गांव के ही स्थानीय निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री आनंद कुमार सिंह को मिली. किसान सह नेता आनंद उक्त स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था में पड़े नीलगाय को देखा तो उसने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारी और जिला पशुपालन पदाधिकारी को दिया. लेकिन दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोपते रहे. किसी अधिकारी ने उसे बेजुबान जानवर को रेस्क्यू करने की जिम्मेदारी नहीं ली. दो घंटे बीत जाने के बाद घायल अवस्था में सड़क पर दर्द से छटपटा रहे उस बेजुबान जानवर पर किसान आनंद सिंह को राहगीरों की मदद से उस बेजुबान जानवर को गाड़ी में अपने निवास स्थान पर ले गये. तत्काल मवेशी चिकित्सक को बुलाकर घायल नीलगाय का प्राथमिक उपचार करते हुए उसकी खान-पान का व्यवस्था किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन