शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ बनाया जबरदस्ती संबंध

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ बनाया जबरदस्ती संबंध
– पीड़िता ने कचना थाना में आवेदन देकर न्याय की लगाई गुहार बारसोई शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने को लेकर पीड़िता की नानी ने कचना थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. दिये गये आवेदन के अनुसार महेशपुर निवासी आवेदिका की 15 वर्षीय नतनी अपने नानी के घर फुहा गांव तीन महीने पहले आई थी. इससे पूर्व भी वह कई बार नानी के घर आ चुकी है. उनका आरोप है कि इस गांव का आरोपित 20 वर्षीय युवक सबरूल पिछले एक वर्ष से उसके पीछे पड़ा था. इसी महीने दो जुलाई की रात को वह उसकी नतनी को शादी का प्रलोभन देकर बुलाया और बांस की झाड़ में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. रात भर उसे रोके रखा, और सुबह होने के पहले उसे घर के बाहर ले जाकर छोड़ दिया. आवेदिका ने कहा कि उसकी नतनी ने यह सब बात जब घर में सबको बताया तो घर वाले आरोपित लड़का के घर में गये जहां उसके पिता, माता एवं भाई ने गाली गलौज कर इन लोगों को भगा दिया. आवेदिका ने आरोप लगाया है कि इस कार्य में लड़का के साथ उसके पिता, माता और भाई भी शामिल है. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर गांव में पंचायती की भी बात हुई तथा पंचों के द्वारा निकाह कर देने का भरोसा दिलाया गया. पर चार दिन बीत जाने के बाद भी पंचों के द्वारा न्याय नहीं मिला. अंत में कानून का सहारा लेना पड़ा और उन्होंने कचना थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. मामले में कचना थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि मामले को लेकर रविवार को आवेदन प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है. आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




