चितौड़िया के कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी

Updated:
विज्ञापन
चितौड़िया के कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी

चितौड़िया के कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी

विज्ञापन

कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड क्षेत्र के चितौरिया पंचायत के कारीकोसी बांध के नदी क्षेत्र में बसे कई गांव चितोरिया, बंगाली टोला, चमदौरा, सोगलेटोला, चितोरिया मुसहरी टोला आदि गांवों में कारीकोसी नदी का पानी प्रवेश कर गया. जिससे आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया. लोग बाढ़ से बचने के लिए ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहें हैं. सबसे बुरी स्थिति आदिवासी गांव चमदौरा और सोगलेटोला की है. यहां घर में चूल्हे आदि में भी पानी है घरों में जहरीले सांपों ने अपना बसेरा बना लिया. लोग मौत के साए में जी रहें हैं. मवेशियों के लिए चारे की भारी कमी है. लोगों ने प्रशासन से जल्द जल्द राहत मुहैया कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन