कोढ़ा के जुराबगंज से पांच लाख बरामद कर सीतामढ़ी पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
कोढ़ा के जुराबगंज से पांच लाख बरामद कर सीतामढ़ी पुलिस को सौंपा

थाना पुलिस ने सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना कांड 26/26 में चोरी गयी कुल पांच लाख रुपये की राशि बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

कोढ़ा. थाना पुलिस ने सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना कांड 26/26 में चोरी गयी कुल पांच लाख रुपये की राशि बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है. राशि को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत पुपरी थाना, जिला सीतामढ़ी को सुपुर्द कर दिया गया है. इस कार्रवाई से दोनों जिला की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और सक्रिय पुलिसिंग का उदाहरण सामने आया है. जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र में 5 लाख की चोरी की घटना दर्ज की गयी थी. जांच के दौरान मिले तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कोढ़ा थाना पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जुराबगंज वार्ड एक में छापेमारी की. इस दौरान चोरी की पूरी राशि बरामद कर ली गयी. स्थानीय लोगों ने कोढ़ा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए हर संभव कदम उठाये जायेंगे. यह कार्रवाई अंतर-जिला समन्वय का एक मजबूत उदाहरण है, जो आने वाले समय में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम साबित हो सकती है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन