बलिया बेलौन पुलिस ने चार शराबियों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार शराबी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बलिया बेलौन थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में धुत चार लोगों को दबोचा है. पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बलिया बेलौन थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए विभिन्न चौक-चौराहों से शराब के नशे में चार लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं, एक अन्य मामले के आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेज दिया गया.

विज्ञापन

थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि गिरफ्तार शराबियों में गोविंद शर्मा (32), सोपन शर्मा (36), बिपीन सिंह (55) और बुलटन सिंह (35) शामिल हैं. सभी बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के निवासी हैं और शराब के नशे की हालत में पकड़े गए.

ब्रेथ एनालाइजर जांच में हुई पुष्टि

पुलिस ने चारों आरोपियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. इसके बाद बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ने बताया कि एक अन्य कांड के आरोपी फैजाज को बघला गांव से गिरफ्तार किया गया है. उसे भी न्यायिक प्रक्रिया के तहत कटिहार न्यायालय भेज दिया गया.

पुलिस ने लोगों से शराबबंदी कानून का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि शराब पीने, रखने या इसके अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन