कटिहार में 22,163 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, 5 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार सरकार ने पंचायत विकास दिवस के अवसर पर नए राशन कार्ड बनाने और मौजूदा कार्डों में संशोधन के लिए 5 अगस्त तक एक विशेष अभियान शुरू किया है. ऑनलाइन आवेदनों की धीमी प्रक्रिया को देखते हुए, विभाग ने यह त्वरित व्यवस्था लागू की है.

विज्ञापन

कटिहार : बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पंचायत विकास दिवस 26 जुलाई के अवसर पर नए राशन कार्ड बनाने और मौजूदा राशन कार्ड में संशोधन के लिए 5 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है. ऑनलाइन पोर्टल पर अधिक संख्या में आवेदन आने से प्रक्रिया धीमी होने के कारण विभाग ने वैकल्पिक और त्वरित व्यवस्था लागू की है.

विज्ञापन

विभाग के सचिव दिवेश सेहरा के निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को अभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

जिला पदाधिकारी के आदेश के अनुसार सभी अनुमंडल पदाधिकारी पर्याप्त संख्या में आवेदन प्रपत्र छपवाकर प्रखंडों को उपलब्ध कराएंगे. इसके बाद विकास मित्र, पंचायत सेवक और अन्य कर्मियों के माध्यम से पात्र परिवारों से आवेदन भरवाकर प्रतिदिन दोपहर 2 बजे तक प्रखंड कार्यालय में जमा कराया जाएगा.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि कटिहार जिले में 22,163 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

आवेदन के अगले दिन होगा भौतिक सत्यापन

निर्देश के अनुसार आवेदन प्राप्त होने के अगले ही दिन पणन पदाधिकारी या आपूर्ति निरीक्षक के माध्यम से अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन कराया जाएगा और उसकी प्रविष्टि ऑफलाइन रजिस्टर में की जाएगी. सभी अनुमंडल पदाधिकारी राशन कार्ड निर्गमन और संशोधन से जुड़े आवेदनों का अधिकतम तीन दिनों के भीतर नियमानुसार निस्तारण करेंगे.

इसके अलावा सभी प्रखंडों से प्राप्त प्रतिवेदनों को प्रोजेक्ट इंजीनियर के माध्यम से प्रतिदिन 5 अगस्त तक गूगल शीट पर अद्यतन किया जाएगा. सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी यादृच्छिक रूप से भौतिक सत्यापन की भी जांच करेंगे.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि 5 अगस्त तक राशन कार्ड निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी, लेकिन फिलहाल नए राशन कार्डों की छपाई नहीं होगी. कार्डों के मुद्रण और वितरण के संबंध में विभाग अलग से निर्देश और आवंटन जारी करेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन