पांच शराबियों को किया गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के पदमपुर व सपनी तीनमुहानी सड़क में पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पांच शराबियों को नशे में धुत हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है
हसनगंज. थाना क्षेत्र के पदमपुर व सपनी तीनमुहानी सड़क में पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पांच शराबियों को नशे में धुत हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि बैद्यनाथ दास पिता स्व लकारी दास, सपनी, पांडव कुमार पिता सुनील पासवान, फरही, सुबोध मंडल पिता रामानंद मंडल, कलीगंज, मोनू कुमार मंडल पिता लाल जी मंडल, हरिपुर महमदिया व रामकुमार शर्मा पिता शिवनारायण शर्मा, पदमपुर पांचों थाना हसनगंज जिला कटिहार निवासी को पदमपुर व सपनी तीनमुहानी पक्की सड़क में शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार पांचों शराबियों के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त सभी पांचों शराबियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




