स्वच्छता वाहन से ढोयी जा रही जलावन की लकड़ी

Published at :27 Feb 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता वाहन से ढोयी जा रही जलावन की लकड़ी

स्वच्छता वाहन से ढोयी जा रही जलावन की लकड़ी

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड में लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत उत्तरी सिमरिया पंचायत को दी गयी कचरा ढोने वाली गाड़ियां अब जलावन ढोने के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं. यही नहीं, इन गाड़ियों को धक्का लगाने के लिए छोटे-छोटे बच्चों को भी लगाया जा रहा है. उनकी सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है. गाड़ी पर ग्राम पंचायत राज उत्तरी सिमरिया वार्ड संख्या दो लिखा है. यह गाड़ी केवल पंचायत कार्यों के लिए दी गई थी. इस गाड़ी के निजी उपयोग और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं. इस मामले पर जब बीडीओ राजकुमार पंडित से पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट किया सरकारी गाड़ियों का उपयोग जलावन ढोने के लिए नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन