नबाबगंज चौक के पास लगी आग, दो परिवारों के घर जलकर राख

नबाबगंज चौक के पास लगी आग, दो परिवारों के घर जलकर राख
कुरसेला थाना क्षेत्र के नबाबगंज चौक के समीप शुक्रवार को अचानक आग लगने से सड़क किनारे बने दो परिवारों के दो घर जलकर राख हो गए. आग से घर में रखा लकड़ी का फर्नीचर, चौकी, ड्रम में रखा करीब चार क्विंटल मक्का, पंपसेट मशीन, प्लास्टिक का पानी पटवन पाइप समेत लगभग एक लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं घर में आग किस वजह से लगी, इसका पता नहीं चल सका है. आग से प्रभावित परिवारों में रषिक मंडल और संतोष कुमार मंडल का नाम सामने आया है. घर और सामान की क्षति को लेकर पीड़ित परिवार की महिलाएं दहाड़ें मारकर रो रही थीं. आसपास के लोग पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधा रहे थे. घटना के बाद समाचार प्रेषण तक समेली अंचल से कोई अधिकारी या कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड पहुंचती तो नुकसान कम हो सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










