पीड़ित पशुपालकों को दी आर्थिक सहायता

Updated at : 14 Sep 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
पीड़ित पशुपालकों को दी आर्थिक सहायता

पीड़ित पशुपालकों को दी आर्थिक सहायता

विज्ञापन

28 गाय की मौत को लेकर सांसद पप्पु यादव पहुचे कोढ़ा कोढ़ा जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसापुर पंचायत में शनिवार को हुए भीषण हादसे में 28 पशुओं की दर्दनाक मौत को लेकर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव खुद मूसापुर गांव पहुंचे और सभी 14 प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. सांसद ने प्रत्येक परिवार को अपने निजी कोष से दस हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की. कहा कि यह केवल सांसद के तौर पर उनकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि इंसानियत है कि किसी के दुख की घड़ी में उसके साथ खड़ा हुआ जाए. सांसद ने मौके पर बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर पंकज ठाकुर पर गंभीर सवाल खड़े किए. कहा कि अगर समय पर तार और पोल की मरम्मत की जाती तथा विभागीय अधिकारी सजग रहते तो इतनी बड़ी त्रासदी से बचा जा सकता था. ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, उत्तर बिहार बिजली विभाग के एमडी राहुल कुमार से फोन पर बातचीत की तथा कोढ़ा सीओ संजीव कुमार भी उपस्थित थे और पीड़ित परिवारों को तुरंत सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन