आईटीबीपी कैंप शिशिया में जवानों को खिलाया गया फाइलेरिया की दवा

Published at :01 Mar 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
आईटीबीपी कैंप शिशिया में जवानों को खिलाया गया फाइलेरिया की दवा

आईटीबीपी कैंप शिशिया में जवानों को खिलाया गया फाइलेरिया की दवा

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के एमडीए कार्यक्रम के तहत शनिवार को आईटीबीपी कैंप शिशिया में जवानों को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा खिलाई गयी. इस दौरान कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने 240 जवानों को डीईसी की तीन टेबलेट और एलबेंडाजोल की एक टेबलेट का सेवन कराया. कार्यक्रम में आशा कर्मी व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. जिन्होंने जवानों को दवा के लाभ और फाइलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी. मौके पर आईटीबीपी के मेडिकल ऑफिसर, वीबीडीएस अमरनाथ सिंह, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि और पीरामल फाउंडेशन के सदस्य भी मौजूद थे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित आर्य ने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के स्वास्थ्य की देखभाल हमारी प्राथमिकता है। इस अभियान के तहत उन्हें दवा देकर फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर कोढ़ा स्वास्थ्य केंद्र के कई अधिकारी और आईटीबीपी के जवान उपस्थित रहे।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन