रघुनाथपुर में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, कई लोग घायल
Updated at : 14 Oct 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये हैं.
विज्ञापन
पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
अमदाबाद. अमदाबाद प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये हैं. मामले को लेकर एक पक्ष के गुलजार व दूसरे पक्ष से शेख सैयद ने थाना में प्राथमिक दर्ज करायी है. दोनों ही पक्षों ने भूमि विवाद को लेकर मारपीट होने की बात कही है. एक पक्ष के गुलजार ने अपने आवेदन में कहा है की भूमि विवाद में शेख सैयद एवं उसके अन्य लोगों ने मारपीट की है. धारदार हथियार से मारकर उसके भाई शेख मासूम को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है. दूसरे पक्ष के शेख सैयद ने अपने आवेदन में कहा कि गुलजार एवं उसके अन्य लोगों ने भूमि विवाद में मारपीट कर उसे एवं उसकी मां बुधिया खातून व पिता शेख खलील को घायल करने का आरोप लगाया है. मारपीट के बाद दोनों पक्ष के घायल लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया गया था, जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. एक पक्ष के गुलजार के भाई शेख मासूम को बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर किया गया है. मामले को को लेकर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज की गयी है. अमदाबाद थाना परिसर से शेख सैयद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




