दो पक्षों के बीच मारपीट, दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

Published at :02 Mar 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच मारपीट, दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

दो पक्षों के बीच मारपीट, दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन

फलका फलका थाना क्षेत्र के लीलाघाट बिंदटोली गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट में दोनों पक्षों से कुल तेरह लोगों के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज किया गया है. प्रथम पक्ष के पीड़िता जितनी देवी ने दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही आठ नामजद लोगों के विरुद्ध मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने एवं पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगायी है. द्वितीय पक्ष के पीड़ित सुखदेव महतो ने भी प्रथम पक्ष के पांच नामजद लोगों के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन