सड़क हादसे में महिला मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सड़क हादसे में महिला मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

समेली प्रखंड क्षेत्र के डूमर पंचायत की एक महिला मजदूर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. घटना स्टेट हाईवे-77 कुरसेला-फारबिसगंज सड़क मार्ग पर हुई,मृतका की पहचान डूमर पंचायत वार्ड संख्या-5 निवासी चंदा देवी 40 वर्ष, पति वेदानंद मंडल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतका अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री छोड़ गई हैं. जानकारी के अनुसार डूमर गांव की चार महिलाएं डुमरिया गांव मजदूरी करने गई थी. इसी दौरान सभी महिलाएं सड़क पार कर चापाकल पर पानी पीने जा रही थी. तभी तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रही चंदा देवी को कुचल दिया. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर डुमरिया चौक से नवाबगंज की ओर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस के अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार एवं एएसआई धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली लाया गया. बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने तथा दोषी ट्रैक्टर चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से की है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन