ठंड व कोहरे से सरसों फसल में लाही रोग से किसान परेशान

Updated at : 06 Jan 2026 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड व कोहरे से सरसों फसल में लाही रोग से किसान परेशान

प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते कनकनी ठंड व कोहरे का सीधा असर किसानों की सरसों की फसल पर दिखाई देने लगा है.

विज्ञापन

हसनगंज. प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते कनकनी ठंड व कोहरे का सीधा असर किसानों की सरसों की फसल पर दिखाई देने लगा है. ठंड के कारण सरसों की पैदावार में रुकावट आ रही है. फसलों में लाही नामक रोग का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है. इससे चिंतित किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए कीटनाशक एवं विटामिनयुक्त दवाओं का छिड़काव करने में जुटे हुए हैं. किसानों का कहना है कि बीते दो दिनों में ठंड में अचानक अधिक बढ़ोतरी हुई है, जिसका सीधा प्रभाव खेती-किसानी पर पड़ रहा है. किसान राकेश कुमार यादव, फानीश, आफताब, हबीब, राजेश कुमार, अजय कुमार, मुन्ना कुमार, निहाल आलम सहित अन्य ने बताया कि यदि ठंड का यही प्रकोप जारी रहा, तो सरसों के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. किसानों ने कहा कि फिलहाल फसलों को सुरक्षित रखने के लिए कीटनाशक एवं विटामिन की दवाओं का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन खेतों में दवाओं के अधिक प्रयोग से खेती की लागत बढ़ती जा रही है. किसानों का मानना है कि यदि मौसम अनुकूल रहता, तो कम लागत में बेहतर उत्पादन संभव होता, लेकिन वर्तमान मौसम किसानों के लिए आफत बनता नजर आ रहा है. मौसम की मार से फसलों को बचाने के लिए किसान कृषि विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहे हैं. इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीषा यादव ने बताया कि ठंड के मौसम में सरसों की फसलों की विशेष देखभाल आवश्यक है. यदि फसलों में किसी प्रकार का रोग दिखायी दे, तो आवश्यकतानुसार दवाओं का छिड़काव करना जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन