सस्ती दर पर कृषि विभाग से किसानों को मिल रहा मूंग व उड़द बीज

Updated at : 07 Mar 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
सस्ती दर पर कृषि विभाग से किसानों को मिल रहा मूंग व उड़द बीज

सस्ती दर पर कृषि विभाग से किसानों को मिल रहा मूंग व उड़द बीज

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के ई-किसान भवन में किसानों को दलहन फसलों के बीज रियायती दरों पर वितरित किये जा रहे हैं. प्रखंड के 23 पंचायतों व नगर पंचायत के किसानों को यह लाभ मिल रहा है. मूंग बीज 32 प्रति किलो और उरद बीज 35 प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रत्येक किसान को 8 किलो का एक पैकेट दिया जा रहा है. मूंग बीज की कीमत 256 और उरद बीज की कीमत 280 है. सरकारी योजना के तहत किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज सस्ते दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. जिससे वे अपनी खेती को अधिक उत्पादक और लाभकारी बना सकें. अब तक 400 पैकेट मूंग और 100 पैकेट उरद के बीज वितरित किए जा चुके हैं. किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे खेती के विकास में सहायक बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन