कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी में शिक्षिका को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी में शिक्षिका को दी गयी विदाई

कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी में शिक्षिका को दी गयी विदाई

विज्ञापन

मनिहारी कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षिका अर्चना कुमारी को विदाई दी गयी. विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. शिक्षिका अर्चना कुमारी का चयन प्रधान शिक्षक के लिए हुआ है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने अपने वक्तव्य ने कहा कि शिक्षिका से प्रधान शिक्षक बनने तक का सफर मेहनत भरा रहा है. नये जोश के साथ नये विद्यालय में कार्य कीजिए. आप सभी के लिए आदर्श है. प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार चौरसिया ने कहा कि शिक्षिका अर्चना कुमारी का चयन बीपीएसी प्रधान शिक्षक में हुआ है. वे विद्यालय की हेड बनने जा रही हैं. मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है. विद्यार्थियों में वैष्णवी, मुस्कान, खुशबू, मेहनाज, लक्ष्मी आदि शिक्षिका के विद्यालय से जाने से बेहद दुखी थी. मौके पर बीआरसी एकाउंटेंट दुर्गेश कुमार चौधरी, डाटा ऑपरेटर प्रवीण कुमार, विद्यालय शिक्षक विनय कुमार, सुमिता कुमारी, प्रदीप कुमार गुप्ता, सुमन कुमार, ज्योतिष कुमार, टोला सेवक प्रीति कुमारी व अलियारा खातून उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन