डीएस कॉलेज के अरविंद ठाकुर की सेवानिवृति पर विदाई समारोह

डीएस कॉलेज के अरविंद ठाकुर की सेवानिवृति पर विदाई समारोह
– छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम में भावानात्मक गीत प्रस्तुत कर किया विदा कटिहार डीएस कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार ठाकुर उर्फ ख्वाब की सेवानिवृति पर शुक्रवार को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. विदाई समारोह का आयोजन गैलेरी नंबर वन में किया गया. अध्यक्षता डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने की. डॉ अरविंद ठाकुर को बुके, शॉल समेत कई उपहार भेंट कर दीघायु व स्वस्थ रहने की कामना कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने की. प्राचार्य डॉ संजय सिंह ने डॉ अरविंद कुमार ठाकुर की जमकर प्रशंसा की. विशेष कर समय प्रतिबद्धता की सभी ने सराहना की. प्राचार्य ने कार्यकुशलता को लेकर बताया कि ये बच्चों के भविष्य के प्रति हमेशा अग्रणी भूमिका निभायी. उनके कक्षा में एक भी बच्चे आ जाने पर कभी भी निराश नहीं किया. मौके पर वरीय शिक्षक डॉ अनवर हुसैन, डॉ विलास कुमार झा, मदन कुमार झा, शैलेन्द्र उपाध्याय, डॉ भरत मेहर, डॉ गीतिका, डॉ विपाशा राहा, डॉ शीला कुमारी, प्रधान सहायक डॉ एए ओंकार, बीएड विभाग के एचओडी डॉ अजीजुल इस्लाम, डॉ आशुतोष सिंह, नितेश कुमार, डॉ नंदकिशोर साह, शंभू कुमार यादव, प्रकाश सिंह, सुधीर रमाणी, अनिल यादव, सेवानिवृत कर्मी प्रदीप कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. छात्र- छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में सुमित सिंघा को प्रभार दिया गया. इस अवसर पर छात्रों में राहुल कुमार, सत्यम कुमार समेत दो दर्जन से अधिक छात्र- छात्राएं मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




