विधानसभा चुनाव: व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन संबंधी कोषांगों के कार्यों का लिया जायजा

Updated at : 26 Oct 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव: व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन संबंधी कोषांगों के कार्यों का लिया जायजा

विधानसभा चुनाव: व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन संबंधी कोषांगों के कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन

कटिहार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के तहत रविवार को कदवा, बलरामपुर एवं प्राणपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक ऐश्वर्येश भारद्वाज (आईआरएस) ने अनुमंडल परिसर स्थित प्रेस क्लब भवन में संचालित विभिन्न निर्वाचन कोषांगों का निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने शिकायत निवारण एवं वोटर हेल्पलाइन कोषांग, मीडिया, एमसीएमसी कोषांग तथा सी-विजिल कोषांग की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में व्यय प्रेक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य पारदर्शिता, तत्परता एवं समन्वय के साथ किए जाएं. ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके. शिकायत निवारण एवं वोटर हेल्पलाइन कोषांग में प्राप्त शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निपटान पर बल देते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी दूरभाष लाइनों का संचालन सुचारु रूप से हो तथा प्रत्येक कॉल एवं शिकायत का अभिलेखन रखकर समयबद्ध निस्तारण किया जाय. मीडिया कोषांग का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग रिपोर्ट, फेक न्यूज की पहचान एवं पेड न्यूज की निगरानी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया. इसी प्रकार उन्होंने सी-विजिल कोषांग में मोबाइल एप से प्राप्त शिकायतों की जांच, फील्ड टीमों की कार्रवाई एवं समय पर प्रतिवेदन सुनिश्चित करने पर बल दिया. इस अवसर पर व्यय कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित सभी संबंधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन