थ्री लेयर सुरक्षा सिस्टम से मतदान में प्रयुक्त ईवीएम व वीवीपैट की हो रही निगरानी

Updated at : 12 Nov 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
थ्री लेयर सुरक्षा सिस्टम से मतदान में प्रयुक्त ईवीएम व वीवीपैट की हो रही निगरानी

थ्री लेयर सुरक्षा सिस्टम से मतदान में प्रयुक्त ईवीएम व वीवीपैट की हो रही निगरानी

विज्ञापन

कटिहार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र यथा कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी व कोढ़ा में मतदान संपन्न होने के बाद मतदान में प्रयुक्त ईवीएम एवं वीवीपैट चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों व निर्वाचन अभिकर्त्ताओं तथा केन्द्रीय प्रेक्षकों की उपस्थिति में वीडियो ग्राफी कराते हुए कृषि उत्पादन बाजार समिति में स्थित विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्मित स्ट्रांग रूम में डबल लॉक सिस्टम के तहत सील बंद कर रखा गया है. पोल्ड ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किये गये है. भारत निर्वाचन आयोग के सुरक्षा में भंडारण प्रोटोकॉल के अनुसार स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा के लिए दो स्तरीय शस्त्र सुरक्षा बल तैनात किया गया है. अंदरूनी भाग की सुरक्षा का जिम्मा केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों को दिया है. न्यूनतम एक प्लाटून अर्द्ध सैनिक बल तैनात किया है. परिसर के बाहरी सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला पुलिस तैनात है. इस प्रकार कुल तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. 24 घंटे सीसीटीवी आदि प्रावधान सुनिश्चित किये गये है. मॉकपोल के दौरान खराब पाये गये एवं सुरक्षित बची हुई अन्य ईवीएम एवं वीवीपैट को आयोग के दिशानिर्देश पर अयन्त्र चिन्हित स्ट्रांग रूम में निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत रखा गया है. उन्होंने बताया कि निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को लिखित रूप से सूचित किया कि वे अपने प्रतिनिधियों को पोल्ड ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी नियुक्त कर सकते है. उन्हें सुरक्षा के आंतरिक परिधि क्षेत्र से बाहर रहने की अनुमति दी गयी है. स्ट्रॉग रूम का सीसीटीवी डिस्प्ले भी अभ्यर्थियों व प्रतिनिधियों के लिए उपलब्ध कराया गया है. मतगणना दिवस दिनांक 14 11-2025 को पोल्ड ईवीएम स्ट्रांग रूम को अभ्यर्थियों व निर्वाचन अभिकर्त्ताओं एवं केन्द्रीय प्रेक्षकों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए खोला जायेगा एवं मतगणना का कार्य किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन