मनसाही में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता

मनसाही में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता
कटिहार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत कटिहार की ओर से रविवार को हिंदी दिवस के अवसर पर विकसित भारत 2047 विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिले के बीसीसी प्लस केडी कैंपस मनसाही में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षक दीपक कुमार ने संबोधित करते हुए छात्रों को बताया कि हिंदी हमारी राजभाषा है. 14 सितम्बर 1949 को ही संविधान सभा ने यह निर्णय लिया था कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी. भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में हिन्दी भाषा बोली जाती थी. इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है. स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्थापित कराने के लिए काका कालेलकर, हजारी प्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविन्ददास आदि कई साहित्यकारों ने अथक प्रयास किये. निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अविनाश कुमार पासवान, द्वितीय स्थान पलक कुमारी व तृतीय स्थान साक्षी कुमारी ने प्राप्त किया. कार्यक्रम में माय भारत युवा स्वयंसेवक कुणाल कुमार, संजना कुमारी, नंदनी कुमारी एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




