आग लगने से टेंट का सामान जलकर राख

goods burnt to ashes
आग लगने से टेंट का सामान जलकर राख
डंडखोरा. प्रखंड क्षेत्र के भमरैली पंचायत अंतर्गत थपकोल गांव वार्ड संख्या 12 में शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे टेंट का सामान रखा हुआ घर जलकर राख हो गया. अग्नि पीड़ित खोखा मंडल ने बताया कि इस अग्निकांड में टेंट का सारा सामान जलकर राख हो गया. जेनरेटर, कुर्सी, गद्दा, तार सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. खबर मिलते ही घटनास्थल पर समाजसेवी निर्मल विश्वास पीड़ित परिवार बात की तथा अंचल पदाधिकारी से बात की. उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










