बिजली कटौती और लो वोल्टेज पर जिला विद्युत समिति सख्त, अधिकारियों को सुधार के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
विद्युत संबंधी मामलों का समयबद्ध व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें: तारिक

जिला विद्युत समिति की बैठक में सांसद, पूर्व डिप्टी सीएम, डीएम, विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

कटिहार जिला विद्युत समिति की बैठक में सांसद तारिक अनवर ने बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

कटिहार . ऊर्जा क्षेत्र की केंद्रीय परियोजनाओं की समीक्षा, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला विद्युत समिति की बैठक सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सांसद एवं समिति के अध्यक्ष तारिक अनवर ने की.

बिजली कटौती और लो वोल्टेज पर जताई चिंता

बैठक में जिले की वर्तमान बिजली व्यवस्था, लगातार हो रही बिजली कटौती, लो वोल्टेज, जर्जर विद्युत अवसंरचना, ट्रांसफॉर्मरों की उपलब्धता, लंबित परियोजनाओं और उपभोक्ताओं की शिकायतों की समीक्षा की गई. सांसद तारिक अनवर ने कहा कि कटिहार में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या छह लाख से अधिक हो चुकी है और कृषि, घरेलू, वाणिज्यिक तथा औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद कई क्षेत्रों से बार-बार बिजली कटने और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने की शिकायतें मिल रही हैं. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए.

नए ग्रिड और सब-स्टेशन के प्रस्तावों पर चर्चा

बैठक में कोढ़ा में प्रस्तावित ग्रिड सब-स्टेशन के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने तथा सोनैली में नए ग्रिड सब-स्टेशन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए. साथ ही बढ़ती उपभोक्ता संख्या को देखते हुए कदवा प्रखंड के सोनैली में 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन तथा समेली के डुमर, कोढ़ा के कोलासी, बरारी के सुजापुर, मनिहारी के दिलारपुर, बारसोई के आबादपुर और प्राणपुर के बरझल्ला में 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया. बैठक में जर्जर तार बदलने, ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने और कम क्षमता वाले केबल की जगह उच्च क्षमता के केबल लगाने के निर्देश भी दिए गए.

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के निर्देश

बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक घरों में सोलर संयंत्र स्थापित कराने पर जोर दिया गया. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजना के तहत उपलब्ध सरकारी सब्सिडी का लाभ अधिकाधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए, ताकि लोगों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध हो और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिले.

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, बलरामपुर विधायक संगीता देवी, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह तथा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

ALSO READ : पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, कोढ़ा पुलिस ने संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार


विज्ञापन
सूरज कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By सूरज कुमार गुप्ता

सूरज कुमार गुप्ता पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया में एक्टिव है. वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत की. राजनीतिक व सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर पत्रकारिता करना इनकी रुचि में शामिल है. सामाजिक कार्यो में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2007 में इन्हें भारत सरकार की ओर से तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन