सड़क पर जलजमाव के विरूद्ध आक्रोशित लोगों ने पार्षद के आवास को घेरा
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 19 May 2026 7:21 PM
विज्ञापन
सड़क पर जलजमाव के विरूद्ध आक्रोशित लोगों ने पार्षद के आवास को घेरा
विज्ञापन
घंटों जलजमाव के बीच पार्षद को किया खड़ा, नगर निगम के विरूद्ध की नारेबाजी
कटिहार. नगर निगम क्षेत्र के लोगों के द्वारा चुने गये नगर निगम पार्षदों की नगर प्रशासन के समक्ष एक नहीं चल रही है. मामूली मांग को लेकर आवेदन पर आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का नतीजा है कि अपने ही वार्ड के लोगों के द्वारा पार्षदों को गाली गलौज से लेकर आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है. वार्ड नम्बर दो के पार्षद मुर्सरत जहां के साथ हद हो गयी. जब शमशेरगंज जाने वाली खड़ंजा पर जलजमाव को लेकर दो दर्जन से अधिक वार्ड के आक्रोशित लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर घेराव कर दिया. घेराव का नेतृत्व समाजसेवी सूरज कुमार ने किया. पहले तो आवास पर ही पार्षद के विरूद्ध नारेबाजी करना शुरू कर दिया. उसके बाद पार्षद प्रतिनिधि मो अमिदुज्जमान को जलजमाव वाले सड़क पर घंटों खड़ा कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया गया. वार्ड वासी राजेश चौहान, गंगा चौहान, प्रेमचन्द्र मिश्रा, रविन्द्र चौहान, अमृत कुमार, दिलीप रविदास, चितरंजन, राजू दास, विमल पांडे समेत कई महिलाओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. गुस्साये वार्ड के लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही उक्त स्थान पर जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती है. इसको लेकर वार्ड के पार्षद को बार-बार आवेदन देकर राविश गिराने की मांग की जाती रही है. लेकिन पार्षद द्वारा यह कहकर टाल मटोल कर दिया जाता है कि राविश के लिए नगर प्रशासन को आवेदन दिया गया है. आश्वासन दिया गया है शीघ्र ही गिरा दिया जायेगा. उनलोगों का कहना है कि जो कार्य उक्त सडक पर मुख्य सड़क से होनी चाहिए. उसमें भी भेदभाव किया गया है. लम्बी खड़ंजा होने की वजह से कई योजनाओं को मिलाकर कार्य शुरू तो किया गया लेकिन वो भी विपरीत दिशा से मोहल्लें से शुरू किया गया है. यह सड़क उनलोगों के साथ इंद्रपुरी मोहल्लों वासियों के लिए लाइफलाइन के सामान है. पार्षद को शिकायत का भी असर नहीं होता है. जिसका नतीजा है कि हल्की बारिश में ही उक्त पथ पर एक से डेढ फीट तक पानी लग जाता है. उनलोगों ने चेतावनी दी है कि दो से तीन दिन के अंदर उक्त स्थल पर राविश नहीं गिराया गया तो नगर निगम कार्यालय के समक्ष उग्र आंदोलन किया जायेगा. तीन योजनाओं में कार्य को करना है पूरा———————————————वार्ड पार्षद मुसर्रत जहां का कहना है कि दो चरण में पूर्व ही उक्त खड़ंजा पर पीसीसी निर्माण करा लिया गया है. इसे तीन योजना को लेकर कार्य किया जाना है. करीब 49 फीट तक टीएस में लिया गया है. नगर निगम प्रशासन को उक्त खड़ंजा पर लगने वाला जलजमाव को लेकर पूर्व में कई बार अवगत कराया गया है. एक सप्ताह पूर्व भी राविश गिराने के लिए आवेदन नगर आयुक्त को दिया गया था. आश्वासन हर बार मिलता है लेकिन कार्रवाई नहीं होने से उन्हें लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ता है. कई बार अपने स्तर से भी उक्त पथ पर राविश गिराया गया लेकिन राविश कहां चला जाता है. पुन: जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है.संबंधित पदाधिकारी को दिया गया है निर्देश
शमशेरगंज जाने वाली खड़ंजा पर जलजमाव की समस्या से वार्ड के पार्षद द्वारा अवगत कराया गया है. जिस दिन आवेदन दिया गया था उसी दिन सम्बंधित विभाग के पदाधिकारी को राविश गिराने को लेकर आदेश दिया गया था. अब तक उक्त स्थल पर राविश नहीं गिराया गया है. इसकी जानकारी लेकर जवाब दिया जा सकता है.– संतोष कुमार,
नगर आयुक्त, कटिहार.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










