विष्णु मंदिर मार्ग पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा

Updated:
विज्ञापन
विष्णु मंदिर मार्ग पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा

विष्णु मंदिर मार्ग पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा

विज्ञापन

बारसोई बारसोई नगर के अति प्राचीन व आस्था के महाकेंद्र श्री विष्णु मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों पर अतिक्रमण का दंश थमने का नाम नहीं ले रहा. प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई न होने से स्थानीय नागरिकों व श्रद्धालुओं में गुस्से की आग धधक रही है. सवाल उठ रहा है. आखिर प्रशासन किसके इंतजार में है. मंदिर तक पहुंचने वाले चारों प्रमुख मार्ग पोस्ट ऑफिस से दक्षिण की सड़क, धनहट्टी से पूर्व की ओर, जैन मंदिर रोड से उत्तर दिशा और शिव मंदिर से पश्चिम की गली सभी अतिक्रमण की चपेट में हैं. दुकानदारों ने चौकी, बेंच और अन्य सामान सड़क पर डालकर राहगीरों का मार्ग अवरुद्ध कर दिया है. कई जगह प्लास्टिक तानकर झोपड़ीनुमा ढांचे खड़े कर लिए गए हैं. जिससे सड़कें इतनी संकरी हो गई हैं कि पैदल चलना तक दूभर हो गया है. दोपहिया वाहन निकालने में भी लोगों को मशक्कत करनी पड़ती है. बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे सर्वाधिक पीड़ित रास्ते में रखी बेंच या चौकी से टकराने पर आये दिन विवाद की नौबत आ जाती है. मंदिर में दर्शन करने आने वाले वृद्धजन, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान के दरबार तक पहुंचने के लिए भी अब संघर्ष करना पड़ रहा है. यह स्थिति असहनीय और शर्मनाक है. बड़े हादसे का खुला निमंत्रण दमकल और एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पायेगी. स्थिति की गंभीरता यहीं तक सीमित नहीं है. यदि इन संकरी गलियों में आगजनी या कोई बड़ी दुर्घटना हो जाए, तो दमकल, एंबुलेंस और पुलिस वाहन का घटनास्थल तक पहुंचना लगभग असंभव हो जायेगा. स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि त्योहार और पर्व के दौरान जब भीड़ कई गुना बढ़ जाती है. तब भगदड़ जैसी त्रासदी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. यह क्षेत्र किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण दे रहा है. इसकी जिम्मेदारी सीधे प्रशासनिक निष्क्रियता पर आयेगी. नागरिकों और श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन, नगर पंचायत व संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि बिना किसी और विलंब के अतिक्रमण हटाकर मंदिर के सभी मार्गों को सुगम और सुरक्षित बनाया जाय.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन