युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है नियोजन मेला: विधान पार्षद

Updated at : 09 May 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है नियोजन मेला: विधान पार्षद

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है नियोजन मेला: विधान पार्षद

विज्ञापन

– जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन कटिहार श्रम संसाधन विभाग के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को जिला नियोजनालय के तत्वावधान में जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया. स्थानीय संयुक्त श्रम भवन परिसर, डहेरिया, लेबर सेंटर परिसर में आयोजित इस नियोजन जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन आये युवाओं को संबोधित करते हुए विधान पार्षद नियोजन मेला को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर बताया. उन्होंने कहा कि श्रम संसाधन विभाग का यह बहुत अच्छा पहल है. जिसमें एक ही स्थान पर विभिन्न क्षेत्र के कई नियोजक युवाओं को रोजगार देने के लिए उनके क्षेत्र में उपस्थित है. यह बहुत अच्छा प्लेटफार्म है. जहां जॉबसीकर नियोजक से संपर्क कर अपना बायोडाटा देकर रोजगार प्राप्त कर सकते है. उन्होंने श्रम संसाधन विभाग एवं बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी. जिला नियोजन पदाधिकारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए श्रम संसाधन विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी एवं नियोजन मेला में आये हुए नियोजक तथा विभागीय स्टॉल के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दे रही है. युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर बेहतर से बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते है. डीआर सीसी जे सहायक प्रबंधक ने डीआरसीसी में चलाये जा रहे योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरकार युवाओं को कुशल युवा कार्यक्रम के तहत कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण दे रही है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने चार लाख तक का ऋण दे रही है एवं स्वंय सहायता भत्ता के तहत बेरोजगार युवाओं को नौकरी तलाशने के लिए रूपये 1000.00 प्रतिमाह कुल 24 माह तक उपलब्ध कराती है. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद साहा राय, जिला नियोजन पदाधिकारी तौसीफ क्याम, श्रम अधीक्षक पिटर मिंज, सहायक प्रोफेसर इंजीनियरिंग कॉलेज, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, दिलीप कुमार, सहायक प्रबंधक, डीआरसीसी, कनीय सांख्यिकी सहायक अभिजित चन्द्र दे, प्रधान लिपिक, इन्द्रदेव प्रसाद, यंग प्रोफेसनल, संजीव कुमार, जिला कौशल प्रबंधक, राहुल कुमार, शान्तुनू कुमार, कुशल युवा केन्द्र के संचालक एवं जिला नियोजनालय के समस्त कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन