जिला नियोजनालय का रोजगार कैंप आज

Published by :RAJKISHOR K
Published at :20 Apr 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
जिला नियोजनालय का रोजगार कैंप आज

जिला नियोजनालय का रोजगार कैंप आज

विज्ञापन

कटिहार श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के तत्वाधान में सोमवार को डहेरिया स्थित संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि रोजगार शिविर में निजी कंपनी भाग लेगी तथा लाइफ प्लानिंग ऑफिसर व अन्य कई पद के लिए योग्य अभ्यार्थियों का चयन प्रक्रिया पूरी करेगी. कहा, निजी कंपनी की ओर से शिविर में निर्धारित पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि लाइफ प्लानिंग ऑफिसर व अन्य पद पर नियुक्ति की जायेगी. जिले के स्नातक पास बेरोजगार युवती से निर्धारित तिथि को भाग लेने की अपील करते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि रोजगार शिविर में अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो एवं जिला नियोजनालय, कार्यालय के निबंधन की छाया प्रति के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते है. यह जॉब कैंप पूर्वाह्न 11:00 बजे पूर्वाहन से 3:00 बजे अपराह्न तक आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन