बिदेपुर सब पावर स्टेशन से बिजली सप्लाई शुरू

Updated at : 13 Sep 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
बिदेपुर सब पावर स्टेशन से बिजली सप्लाई शुरू

बिदेपुर सब पावर स्टेशन से बिजली सप्लाई शुरू

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र अंतर्गत बिदेपुर में स्थापित 33/11 केवी शक्ति उपकेंद्र से बिजली सप्लाई शुरू होने से उपभोक्ताओं में खुशी है. मौके पर कार्यपालक अभियंता, सहायक कार्यपालक अभियंता, जेई सहित एसबीओ टिंकू, हसनैन, जानीशार, मानवबल कैफ, बिपीन, जहांदार, मिथिलेश, भवैश शर्मा, शाहनवाज आदि उपस्थित थे. परियोजना एनबीपीडीसीएल से संचालित होगी. उपकेंद्र चालू होने से मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम ने कहा की अब बिजली की समस्या समाप्त होगी. डा एमआर हक, इंजीनियर शाह फैसल, बेलौन मुखिया मेराज आलम, जिला परिषद मुनतसीर अहमद, शेखपुरा के एकबाल हुसैन, चन्दहर के रागीब शजर, अरब आलम, बीझारा मुखिया इनायत राही, शिकारपुर मुखिया सहरयार आलम, मधाइपुर मुखिया असरार अहमद, निस्ता मुखिया अख्तर आलम, तैयबपुर मुखिया मारूफ अहसन, पैक्स अध्यक्ष अफरोज आलम, बेनी जलालपुर मुखिया नाहिद आलम, उनासो पचगाछी मुखिया हाजी एजाजुल हक, समाजसेवी इफ्तिखार आलम, तौसीफ रजा, इमाम जाफर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किये. विभाग के मुताबिक अभी दो फिडर चालू किया गया है. बलिया बेलौन फिडर के तहत बिदेपुर, मंझोक, साहबटोला, शेखपुरा, गमहारगाछी, जादेपुर में 10 ट्रांसफार्मर तक बिजली सप्लाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन