पोरला में बिजली सब पावर स्टेशन का होगा निर्माण

Updated at : 30 Sep 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
पोरला में बिजली सब पावर स्टेशन का होगा निर्माण

जदयू के पूर्व युवा राष्ट्रीय सचिव सलाउद्दीन ने जानकारी दी कि आजमनगर प्रखंड के जलकी के पोरला गांव में बिजली का सब पावर स्टेशन का निर्माण शीघ्र शुरू होगा.

विज्ञापन

बलिया बेलौन. जदयू के पूर्व युवा राष्ट्रीय सचिव सलाउद्दीन ने जानकारी दी कि आजमनगर प्रखंड के जलकी के पोरला गांव में बिजली का सब पावर स्टेशन का निर्माण शीघ्र शुरू होगा. विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही राशि जारी कर दी जायेगी. उन्होंने बताया की विधान पार्षद आफाक अहमद खान के द्वारा विधानसभा में इस मुद्दा को प्रमुखता से उठाये जाने के बाद विभाग द्वारा पहल की गयी हैं. यहां बिजली का सब पावर स्टेशन का निर्माण हो जाने से एक दर्जन पंचायत के बिजली उपभोक्ताओं को इस का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया की लगभग एक लाख की आबादी को विद्युत शक्ति उपकेंद्र काफी अधिक दूरी होने के कारण हमेशा तकनीकी समस्या उत्पन्न होती है. जिस के कारण उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाती है. पोरला में विद्युत शक्ति उपकेंद्र बन जाने से बिजली की समस्या का समाधान हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन