बिजली पोल अचानक टूटा, ग्रामीणों में दहशत

बिजली पोल अचानक टूटा, ग्रामीणों में दहशत
बलिया बेलौन ग्राम पंचायत बिझारा के वार्ड छह स्थित सिहरोल गांव में बुधवार को अचानक एक बिजली का खंभा टूटकर गिर जाने से भय का माहौल है. गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई व्यक्ति या बच्चा मौजूद नहीं था. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. ग्रामीणों ने बताया कि पोल काफी पुराना और जर्जर स्थिति में था. पंचायत प्रतिनिधि इनायत राही ने बताया की इस की शिकायत पहले भी कई बार बिजली विभाग से की गई थी. लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. लोग तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करायी. ग्रामीणों ने विभाग को फोन के माध्यम से इसकी सूचना दी. सूचना पाकर बिजली विभाग के कर्मियों ने मौके का निरीक्षण किया और कहा कि नया खंभा शनिवार तक लगा दिया जायेगा. ग्रामीणों ने बताया कि यह बिजली पोल पिछले कई महीनों से हल्का झुका हुआ था. लगातार बारिश और तेज हवा के कारण इसकी नींव कमजोर हो गई थी. यदि यह खंभा दिन के समय गिरता, जब बच्चे स्कूल जा रहे होते, तो गंभीर हादसा हो सकता था. सिरहौल गांव के लोगों ने बिजली विभाग से अनुरोध किया है कि पूरे क्षेत्र में पुराने और कमजोर खंभों की जल्द जांच कर बदले जायें. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि विभागीय लापरवाही से इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही है. जिससे लोगों में नाराजगी है. बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सिहरोल गांव में गिरे खंभे को लेकर टीम गठित की गई है. शनिवार तक नया पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




