समेली में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग को जल्द पूरा करने का होगा प्रयास, सांसद

Updated at : 07 Mar 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
समेली में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग को जल्द पूरा करने का होगा प्रयास, सांसद

समेली में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग को जल्द पूरा करने का होगा प्रयास, सांसद

विज्ञापन

समेली सांसद तारीक अनवर ने समेली प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र का दौरा शुक्रवार को किया. इस दौरान अलग-अलग जगह पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मिलकर जन समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान समेली के ग्रामीणों ने सांसद को समेली में थाना स्थापित करने की मांग रखी. ग्रामीणों ने कहा कि समेली में थाना स्थापित करने की मांग कई वर्षों से की जा रही है. जिसपर सांसद ने सकारात्मक आश्वासन दिया है. इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र में ग्रामीणों के किए गए सड़क-नाला निर्माण की मांग को सुन कर सकारात्मक आश्वासन दिया. इस दौरान सांसद ने कहा की भले ही बिहार सरकार चौमुखी विकास का दावा करती है मगर अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां सड़क तक ग्रामीणों के लिए नहीं हैं जो काफी दुखद है. उन्होंने कहा कि समेली प्रखंड क्षेत्र में जहां-जहां सड़क और नाला का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है. प्रयास होगा जल्द ही ग्रामीणों की मांग को पूरा किया जाय. मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, पूर्व विधायक सुनीता देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष संयोगिता सिंह, अवधेश कुमार मंडल, संजय सुमन, अकबर अंसारी, महेश मंडल, चंदन दास, अभय झा, सत्यनारायण चौधरी, कौशल यादव, प्रमोद ठाकुर सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन