ePaper

ग्रीष्मावकाश के बाद कल से विद्यालय में शुरू होगी शैक्षणिक गतिविधियां

Updated at : 14 May 2024 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

16 मई से 30 जून तक सुबह छह बजे से होगा स्कूलों का संचालन

विज्ञापन

कटिहार. ग्रीष्मावकाश के बाद जिले के सरकारी विद्यालयों में भीषण गर्मी व तपिश को देखते हुए प्रातः कालीन सत्र में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने इस आशय से संबंधित एक आदेश जारी किया है. निदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों (संस्कृत विद्यालय सहित) में 15 अप्रैल से 15 र्मी तक ग्रीष्मावकाश घोषित है. इस अवधि के पश्चात गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े. इस आलोक में दिनांक 16 मई से सभी विद्यालयों (प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक, संस्कृत विद्यालय सहित) को प्रातः कालीन पाली में संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है. इसके आलोक में सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों (संस्कृत विद्यालय सहित) में शिक्षण कार्य 06.00 बजे पूर्वाह्न से 12.00 बजे मध्याह्न तक निर्धारित किया गया है. इस दौरान 10.00 बजे पूर्वाह्न से 10.30 बजे पूर्वाह्न तक बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जायेगा. जबकि 12.00 बजे मध्याह्न तक शिक्षक शैक्षणिक कार्य समाप्त होने के बाद विद्यालय के कमजोर बच्चों को मिशन दक्ष के तर्ज पर विशेष कक्षाओं का संचालन करेंगे एवं इसके अतिरिक्त अन्य कार्य यथा गृह कार्य, कॉपियों की जांच, साप्ताहिक मूल्यांकन की कॉपियों की जांच, मासिक मूल्यांकन की कॉपियों की जांच एवं पाठ टीका का निर्माण करेंगे. सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक इस दौरान संबंधित कार्यों के अतिरिक्त छात्रों का नामांकन एवं अन्य प्रशासनिक कार्य भी करेंगे. विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी अपराह्न 01.30 बजे विद्यालय से प्रस्थान करेंगे. निदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि यह व्यवस्था दिनांक 16 मई से प्रारम्भ होकर 30 जून तक प्रभावी रहेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि इस दौरान सभी विद्यालयों में बच्चों की 90 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे. इस आशय का आदेश जिले के सभी प्रधानाध्यापकों को अपने स्तर से देना सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन