प्रशिक्षण के दौरान समेकित कृषि प्रणाली मॉडल से नवप्रशिक्षुओं को कराया अवगत

Published at :02 Mar 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान समेकित कृषि प्रणाली मॉडल से नवप्रशिक्षुओं को कराया अवगत

प्रशिक्षण के दौरान समेकित कृषि प्रणाली मॉडल से नवप्रशिक्षुओं को कराया अवगत

विज्ञापन

– डहेरिया के किसानश्री ने मिक्स क्रॉप के तहत अमरूद व नारियल की खेती से आय बढ़ाने का दिया टिप्स कटिहार नवनियुक्त 21 प्रखंड कृषि पदाधिकारियों का आठ दिवसीय प्रशिक्षण के तहत तीसरे दिन डहेरिया के किसानश्री प्रभुनाथ सिंह के बागवानी में प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान नवनियुक्त प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारियों में मनीषा यादव, कुमारी प्रिया, राहुल कुमार, अनंत राज, रश्मि कुमारी, आदित्य भारती, सुंदरम भारती, पिंटू कुमार, अशोक कुमार राम, रितु कुमारी, दूसरी ग्रुप में मोना कुमारी सहायक निदेशक (शस्य) और प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष, भानु भवेश, उत्तम चौधरी, अनुराग आनंद, नौमान आलम, शिवानी गुप्ता, सूरज कुमार, गौरव कुमार यादव, सौरभ कुमार, अभिषेक कुमार, मोनी कुमारी को दो ग्रुप में बांटकर प्रशिक्षण दिया गया. आत्मा के उपपरियोजना निदेशक एसके झा के नेतृत्व में किसान श्रीप्रभुनाथ सिंह के मात्र तीन एकड़ की बागवानी में तरह तरह के फलों की खेती से अवगत कराया गया. विशेषकर अमरूद की कटाई से लेकर अमरूद व नारियल की समेकित खेती के बारे में बताया गया. ताइवानी कटहल के पेड़ में लदे कटहल के बारे में विस्तार से बताया गया कि होली के दौरान यह तैयार हो जाता है. इसकी काफी बढ़ जाने से बेहतर आय होने की हर वर्ष संभावना रहती है. सपाटू, सहजन, ड्रैगन फ्रूट, सुपारी, काली मीर्च से लेकर कई तरह के पौधे लगाये गये हैं. इससे अच्छी आय किस तरह प्राप्त किया जा सकता है. सम्बंधित जानकारी साझा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन