राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से अंचल में कामकाज ठप

राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से अंचल में कामकाज ठप
– म्यूटेशन, भू मापी, जाति, आवासीय तथा आय प्रमाण पत्र, जमाबंदी सुधार का नहीं हो रहा काम, लोग परेशान कदवा बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट) के आह्वान पर विगत चार मार्च से शुरू हुए राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल के कारण कदवा प्रखंड में सरकारी कामकाज ठप है. क्षेत्र के लोगों को म्यूटेशन, भू मापी, जाति, आवासीय तथा आय प्रमाण पत्र, जमाबंदी सुधार जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के अभाव में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड कार्यालय पहुंचे नागेंद्र शर्मा, राम खेलावन महली, कारे राय, सुकनी देवी आदि ने बताया कि प्रखंड कार्यालय तो आये लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल के कारण आय, आवासीय, जाति तथा म्यूटेशन जैसे कार्य नहीं होने के कारण वापस घर लौटना पड़ रहा है. काम कराये बिना लौटने के कारण क्षेत्र के लोगों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. पता नहीं होने के कारण लोगों को बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. हड़ताल में शामिल राजस्व कर्मचारी रामउदय कुमार, अभय कुमार, पंकज कुमार, अशोक कुमार, मनीष कुमार, बबलू कुमार, धीरज कुमार, जफर, रवि राज, राजेन्द्र कुमार, संयुम अंसारी, रोहित वर्मा आदि ने बताया कि 17 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य भूमि सुधार संघ के आह्वान पर गर्दनीबाग पटना में अनिश्चित कालीन हड़ताल में सम्मिलित हुए है. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी विभागीय मंत्री से कई बार गुहार लगा चुके है. 17 सूत्री मांगों में गृह जिला में पदस्थापन,ग्रेड पे 2800 रुपये करने, समय पर सेवा संपुष्टि एवं भ्रमण भत्ता देने, बकाया वेतन का भुगतान, प्रोन्नति जैसी कई मांगे शामिल है. कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार टाल मटोल की नीति अपना रही है. जिसके कारण हमलोग हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर है. जल्द से जल्द समाधान नहीं निकला तो हड़ताल जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




