विद्युत केंद्र के वीसीबी में आग लगने से चार घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति रही ठप

Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Apr 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
विद्युत केंद्र के वीसीबी में आग लगने से चार घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति रही ठप

विद्युत केंद्र के वीसीबी में आग लगने से चार घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन

अमदाबाद विद्युत केंद्र के वीसीबी में आग लगने के कारण प्रखंड में करीब चार घंटे से अधिक समय बिजली आपूर्ति बाधित रही. जिससे बिजली उपभोक्ता परेशान रहे. चिलचिलाती हुई धूप व उमेश भरी गर्मी से लोग परेशान थे. गर्मी आते ही बिजली की आंख मिचोली शुरू हो जाती है. विद्युत केंद्र में वीसीबी में आग लग गया था. चार घंटा बाद केवल नगर पंचायत में ही बिजली आपूर्ति की गयी. पांच घंटा से अधिक समय बीत जाने के बाद भी प्रखंड के अन्य पंचायतों में समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति नहीं हुई थी. राम इश्वर सिंह, सुग्रीव सिंह, अतुल्य मंडल आदि उपभोक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन